Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, कोर्ट में तारीख वाले दिन भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Palamu: मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड मे आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है. लंबे समय से...

घायल संजय तिवारी

Palamu: मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड मे आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक खौफनाक वारदात सामने आई है. लंबे समय से चल रहे पारिवारिक जमीनी विवाद में एक भतीजे ने अपने ही सगे चाचा पर गोली चला दी. घटना के वक्त संजय तिवारी मंदिर में पूजा अर्चना कर बाहर निकल रहे थे. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घात लगाए भतीजे ने चलाई गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान संजय तिवारी के रूप में हुई है. रोजाना की तरह संजय तिवारी सुबह अपने घर से पूजा करने के लिए निकले थे. जीएलए कॉलेज के पास स्थित मंदिर में पूजा करने के बाद वे जैसे ही परिसर से बाहर कदम रखे, पहले से घात लगाए बैठे उनके सगे भतीजे जिनका नाम प्रीतम तिवारी बतया जा रहा हैं उसी ने संजय तिवारी पर गोली चला दी. गोली लगने के तुरंत बाद संजय तिवारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आज ही थी कोर्ट में तारीख, पिता ने बयां किया दर्द

घायल संजय तिवारी के पिता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है. गोतिया परिवार के साथ इस जमीनी रंजिश का मामला अदालत में भी विचाराधीन है. इत्तेफाक से आज ही के दिन इस मामले की कोर्ट में तारीख भी तय थी. पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश के तहत साजिश रचकर इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया गया है.

MMCH में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल संजय तिवारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही अस्पताल जाकर परिजनों से पूछताछ के आगे की करवाई करेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *