Click Here
Click Here
Click Here

चंदवारा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराकर 20 फीट उछली कार

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के पुराने थाना के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार,...

Koderma: जिले के चंदवारा प्रखंड के पुराने थाना के समीप शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 20 फीट तक हवा में उछल गई और सड़क पर पलट गई.

घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया और कहा कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं जाना भगवान की कृपा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य में जुट गए. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इस दुर्घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही और लोग इसे ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’ कहकर याद करते रहे.

ALSO READ: जामताड़ा में 33.25 टन उन्नत धान बीज का वितरण, 50% अनुदान पर किसान दीदियों को मिला लाभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *