Palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के इमली गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग सुदामा साव की एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
अचानक तबीयत बिगड़ से बुजुर्ग की मौत
जानकारी के अनुसार सुदामा साव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और परिवार वाले स्थानीय स्तर पर एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से उनका इलाज करवा रहे थे. सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत मेदिनीनगर के MMCH अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुदामा साव को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में मौत की खबर मिलते ही पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. अभी तक मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Also Read : विशेष स्वच्छता अभियान से बदलेगी चक्रधरपुर की तस्वीर, नगर परिषद् ने नागरिकों से मांगा सहयोग
