Palamu : मेदिनीनगर स्थित ज्योति औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 24 जून को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जायेगा. कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जायेगा. कैंपस प्लेसमेंट सुबह 10 बजे से संस्थान परिसर में शुरू होगा. जिसमें आईटीआई पास युवाओं को कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने का सीधा मौका मिलेगा. संस्थान प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस कैंपस ड्राइव में किसी भी सरकारी या निजी आईटीआई से उत्तीर्ण छात्र हिस्सा ले सकते हैं. प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, ऑटोमोबाइल, मैकेनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक और इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स आदि ट्रेडों से पास आउट अभ्यर्थी पात्र होंगे.
पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
कंपनी की ओर से आयोजित की जा रही यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है. इसके लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार कंपनी की ओर से जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.
साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से जुड़े मूल प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना है.

हेल्पलाइन नंबर जारी
संस्थान ने अभ्यर्थियों की सुविधा और इस नियोजन से जुड़ी किसी भी अन्य विशेष जानकारी के लिए दो मोबाइल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये नंबर 8084168333 और 7545066609 हैं. जिन पर संपर्क कर विस्तृत विवरण लिया जा सकता है. इसके साथ ही ज्योति आईटीआई प्रबंधन ने सूचित किया है कि संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए विभिन्न ट्रेडों में नामांकन (एडमिशन) की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जहां छात्र आकर अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं.
ALSO READ : RSS कार्यालय पर हमला: जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची एटीएस की टीम


