Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने नपं अध्यक्ष अजय कुमार भारती को किया सम्मानित

हुसैनाबाद (पलामू):अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से हुसैनाबाद नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती को उनके कार्यालय में...

हुसैनाबाद (पलामू):अखिल भारतीय धोबी महासंघ की ओर से हुसैनाबाद नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती को उनके कार्यालय में सम्मानित किया गया. महासंघ के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

ऐतिहासिक जीत को बताया जनता के विश्वास की जीत

सम्मान समारोह में बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली, जिला अध्यक्ष कृष्णा बैठा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार भारती की जीत नगर की जनता के विश्वास और विकास की आकांक्षा का प्रतीक है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मिलकर हुसैनाबाद के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगे.

बुनियादी सुविधाओं को मिलेगी प्राथमिकता

नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का सम्मान है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. कार्यक्रम के अंत में सभी ने हुसैनाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *