Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : बैरिया चौक की स्थिति नहीं सुधरी तो आज धान रोपा है, कल यहीं धरना देकर बैठेंगे -आशीष भारद्वाज

palamu : जिले के मेदीनीनगर नगर निगम के बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति से परेशान युवाओं ने अनोखे...

बैरिया चौक

palamu : जिले के मेदीनीनगर नगर निगम के बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति से परेशान युवाओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गड्ढों का सही अंदाजा नहीं मिलने से कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल तक पहुंच चुके हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की इस बदहाली को लेकर पूर्व में नगर निगम कार्यालय को सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया. मुख्य मार्ग से लगातार भारी वाहनों के गुजरने की वजह से ये गड्ढे और भी विकराल रूप ले चुके हैं. इसी उदासीनता से आक्रोशित होकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में पलामू के युवाओं ने सड़क के बीचों-बीच धान की रोपाई कर अपना विरोध प्रकट किया.

जलजमाव के कारण स्थिति धान के खेत जैसी

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आशीष भारद्वाज ने कहा कि जिस मुख्य सड़क पर वाहनों का सुगम आवागमन होना चाहिए, वहां जलजमाव के कारण स्थिति धान के खेत जैसी बन गई है. जब शहर का मुख्य चौराहा ही गड्ढों की गिरफ्त में है तो बाकी क्षेत्रों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. बैरिया चौक नगर निगम का एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और कई ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है. उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम केवल होल्डिंग टैक्स वसूलना नहीं, बल्कि जनता को बेहतर सुविधाएं देना भी है. उन्होंने चेतावनी दी कि आज सांकेतिक रूप से धान रोपकर प्रशासन का ध्यान खींचा गया है, यदि जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो युवा सड़क पर ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को विवश होंगे.

युवाओं ने बैरिया चौक सहित नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर आयुक्त और उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपने की तैयारी की जा रही है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभ, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे और बोनल समेत अनेक स्थानीय युवा उपस्थित रहे.

Also Read : चाईबासा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेरठ से तीन लापता लड़कियां सकुशल बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *