Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेरठ से तीन लापता लड़कियां सकुशल बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव से लापता करीब 16 वर्षीय किशोरी सबनी चाम्पिया को पुलिस ने...

Gua
गुवा थाना

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव से लापता करीब 16 वर्षीय किशोरी सबनी चाम्पिया को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया है. सबनी चाम्पिया के साथ पुलिस ने दो अन्य लड़कियों को भी सुरक्षित बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, लिपुंगा गांव निवासी कमान चाम्पिया ने 1 अगस्त 2026 को अपनी बेटी सबनी चाम्पिया के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना गुवा थाने में दी थी.

विशेष छापामारी टीम का किया गया गठन 

इस संबंध में गुवा थाना में सन्हा संख्या 08/2024 दर्ज कर मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक भुवनेश्वर महतो को सौंपी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी काम करने के उद्देश्य से मेरठ गई है. इसके बाद टीम ने 4 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पदाधिकारी के आदेश पर मेरठ (उत्तर प्रदेश) के लिए प्रस्थान किया. मेरठ में जांच-पड़ताल के दौरान GRP पुलिस मेरठ के सहयोग से गुमशुदा सबनी चाम्पिया सहित कुल तीन लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया. बरामद लड़कियों को पुलिस टीम द्वारा पश्चिमी सिंहभूम लाकर गुवा थाना में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया.

बरामद लड़कियों का विवरण

  • गनोरे हेम्ब्रम, उम्र 16 वर्ष, पिता—पाण्डु चाम्पिया, ग्राम—कदा जामदा टोला पीड़छुआ, थाना—नोवामुंडी.
  • सुबनी चाम्पिया, उम्र 17 वर्ष, पिता—मादो चाम्पिया, ग्राम—लिपुंगा, थाना—गुवा.
  • नामसी चाम्पिया, उम्र 21 वर्ष, पिता—डोंका चाम्पिया (बालिग).

पुलिस की इस कार्रवाई से लापता लड़कियों के परिजनों को राहत मिली है. मामले में आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है.

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • विनीत किंडो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरू, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा
  • पु०अ०नि० नीतिश कुमार, थाना प्रभारी गुवा थाना
  • स०अ०नि० भुवनेश्वर महतो, गुवा थाना
  • म०आ०-427 सुशीला माई कुड़ादा
  • आ० 1403 सतीश कुमार सिंह, गुवा थाना चाईबासा एवं गुवा थाना के अन्य सशस्त्र बल

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अंतरराज्यीय समन्वय से तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद किया जा सका.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: अकेले हाथी के खौफ के बाद अब 24 गजराजों की एंट्री, टाटीझरिया में दहशत दोगुनी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *