Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: CSP लूटकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ससुराल से दबोच लाई विश्रामपुर पुलिस

Palamu : पलामू जिले की विश्रामपुर पुलिस को वर्ष 2022 के बहुचर्चित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है....

Palamu
अपराधी कुंदन पासवान गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिले की विश्रामपुर पुलिस को वर्ष 2022 के बहुचर्चित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) लूटकांड में बड़ी सफलता मिली है.  पुलिस ने करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी कुंदन पासवान (33) को बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया.  आरोपी पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव का निवासी है.

ग्राहक सेवा केंद्र में करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2022 को विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र में छह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी.  इस मामले में विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 20/2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 392 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापेमारी

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.  साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए गए थे.  हालांकि, मुख्य आरोपी कुंदन पासवान लगातार फरार चल रहा था.  उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद विश्रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कुंदन पासवान के खिलाफ पलामू और गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस ने इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है.

ALSO READ : जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 37.94% मतदाताओं तक पहुंचे एन्यूमरेशन फॉर्म

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *