हजारीबाग: एक ही गड्ढे में दिनभर में 4 टोटो पलटे, हजारीबाग की सड़क बनी हादसों का कारण

Hazaribagh: लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर हजारीबाग शहर की सड़कों की खराब हालत उजागर कर दी है. पैगोडा से...

एक ही गड्ढे में दिनभर में 4 टोटो पलटे, हजारीबाग की सड़क बनी हादसों का कारण
एक ही गड्ढे में दिनभर में 4 टोटो पलटे

Hazaribagh: लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर हजारीबाग शहर की सड़कों की खराब हालत उजागर कर दी है. पैगोडा से इंद्रपुरी जाने वाले मार्ग पर चोपड़ा मेडिकल के पास बने बड़े गड्ढे में सोमवार सुबह से अब तक चार टोटो पलट चुके हैं. राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन हर हादसे के साथ बड़ा खतरा बना हुआ है.

लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश का पानी भर जाने से गड्ढा दिखाई नहीं देता. इसी वजह से टोटो चालक और अन्य वाहन चालक उसमें फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि आज एक टोटो में सवार मरीज भी इस हादसे का शिकार हुआ, हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई. यह सड़क शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक मानी जाती है. इसी रास्ते से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने वाले मरीज, उनके परिजन, डॉक्टर और बड़ी संख्या में आम लोग रोजाना गुजरते हैं. इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में कई जगह नई सड़कें बनाई जा रही हैं, जबकि जिन सड़कों पर लोगों की जान खतरे में है, उनकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जानलेवा गड्ढे की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को संभाला जा सके. लोगों का कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा का मामला है. यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी.

AlsoRead:हजारीबाग: एक झटके में उजड़ गई खुशियां, मासूम को बचाने में पिता की मौत, 5 झुलसे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *