पलामूः RPF जपला की बड़ी कार्रवाई , गरीब रथ एक्सप्रेस से बरामद किए 148 लीटर देसी शराब

Palamu: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जपला ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. ऑपरेशन “सतर्क” के...

Palamu
RPF जपला की बड़ी कार्रवाई

Palamu: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जपला ने अवैध शराब तस्करी के  खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए आरपीएफ टीम ने रांची-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस (12877 अप) से भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देसी शराब बरामद की है. जब्त की गई कुल 148 लीटर शराब की अनुमानित कीमत ₹29,025 आंकी गई है. आरपीएफ ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद खेप को उत्पाद विभाग, डाल्टनगंज को सौंप दिया है.

​प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर लावारिस बोरों से खुला राज

आरपीएफ पोस्ट जपला के उप निरीक्षक रामनरेश राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम जपला रेलवे स्टेशन पर गश्त और सघन जांच अभियान (ऑपरेशन सतर्क) चला रही थी. इस टीम में सहायक उप निरीक्षक उमाकांत राम, प्रधान आरक्षी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षी राजनाथ और आरक्षी मनोज शामिल थे.
​सुबह करीब 1:08 बजे जब रांची-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर आकर रुकी, तो जांच के दौरान कोच संख्या G-6 के गेट के पास पांच प्लास्टिक के संदिग्ध बोरे लावारिस हालत में पड़े मिले. आरपीएफ जवानों ने तत्काल आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन बोरों पर अपना दावा नहीं जताया.

​जांच में मिलीं विभिन्न ब्रांड्स की 645 बोतलें

​संदेह  होने पर आरपीएफ ने स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में जब बोरों को खोलकर तलाशी ली, तो उसमें से झारखंड निर्मित देसी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ. पांचों बोरों से कुल 645 प्लास्टिक की बोतलें निकलीं, जिनमें अलग-अलग ब्रांड की शराब भरी हुई थी जिसमें
​कैप्टन ब्रांड कि 200 मिलीलीटर की 190 बोतलें (कुल 38 लीटर)
​तनाका ब्रांड कि 300 मिलीलीटर की 190 बोतलें (कुल 57 लीटर)
​रॉयल झारखंड ब्रांड कि 200 मिलीलीटर की 265 बोतलें (कुल 53 लीटर)
ALSO READ:कोडरमा: प्रशासन की मौन सहमति से निजी स्कूल कर रहे मनमानी :अभिभावक संघ

​अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द

​आरपीएफ ने मौके पर ही नियमानुसार जब्ती सूची तैयार कर पूरी खेप को अपने कब्जे में ले लिया. ट्रेन में शराब की इतनी बड़ी खेप कौन ले जा रहा था, इसका पता लगाने के लिए आरपीएफ आगे की छानबीन कर रही है. फिलहाल, जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, डाल्टनगंज पलामू को सुपुर्द कर दिया गया है. आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से रेल मार्ग के जरिए तस्करी करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *