Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: प्रथम तिमाही में नगर निगम को मिला 6.09 करोड़ रुपये राजस्व, 649 नए हाउसहोल्ड का हुआ पंजीकरण

Hazaribagh : वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में हजारीबाग नगर निगम ने राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल...

Hazaribagh : वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में हजारीबाग नगर निगम ने राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. इस दौरान नगर निगम को विभिन्न वार्डों से कुल 6 करोड़ 9 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. वहीं निगम क्षेत्र में 649 नए हाउसहोल्ड का पंजीकरण भी किया गया. नगर निगम के अनुसार, निगम क्षेत्र में सूचीबद्ध करीब 42 हजार हाउसहोल्ड से प्रतिवर्ष लगभग 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है. यह राशि शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. राजस्व संग्रहण के मामले में वार्ड संख्या-12 पहले स्थान पर रहा. इस वार्ड से वार्षिक लगभग 1 करोड़ 2 लाख 2 हजार रुपये का राजस्व निर्धारित है, जबकि पहली तिमाही में ही करीब 38 लाख रुपये की वसूली की गई.

नगर निगम ने करदाताओं का जताया आभार

वार्ड संख्या-5 दूसरे स्थान पर रहा. यहां वार्षिक राजस्व 94 लाख 98 हजार रुपये निर्धारित है और अप्रैल से जून के बीच लगभग 38 लाख रुपये जमा हुए. वहीं वार्ड संख्या-13 तीसरे स्थान पर रहा, जहां से वार्षिक 92 लाख 20 हजार रुपये राजस्व निर्धारित है और पहली तिमाही में करीब 34 लाख रुपये का संग्रह किया गया. इसके अलावा वार्ड संख्या-6 से 35 लाख रुपये, वार्ड संख्या-8 से 25.50 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या-7 से 20.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. दूसरी ओर, वार्ड संख्या-1 राजस्व संग्रहण में सबसे पीछे रहा. इस वार्ड की वार्षिक देय राशि 20 लाख 32 हजार रुपये है, लेकिन पहली तिमाही में यहां से केवल 6.39 लाख रुपये ही जमा हो सके. नगर निगम प्रशासन ने समय पर होल्डिंग टैक्स एवं अन्य करों का भुगतान करने वाले नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है. अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों द्वारा जमा किए गए कर से ही शहर में सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की स्थापना एवं रखरखाव जैसी आवश्यक सेवाओं का संचालन किया जाता है. नगर निगम ने बताया कि शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने, पेयजल आपूर्ति में सुधार, प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने और आधारभूत संरचना के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं. निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर करों का भुगतान करने की अपील की है, ताकि विकास कार्यों को और गति मिल सके तथा सभी वार्डों में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

Also Read : कोडरमा: प्रशासन की मौन सहमति से निजी स्कूल कर रहे मनमानी :अभिभावक संघ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *