पलामू: मंत्री सुदिव्य सोनू ने बनाई बेतला के विकास की रूपरेखा, वाटरशेड और ग्रासलैंड पर फोकस 

Palamu: बेतला नेशनल पार्क स्थित सभागार में पलामू टाइगर फाउंडेशन (PTR) की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राज्य...

Palamu
बेतला में मंथन, छह महीने में पुनर्वास पूरा करने का लक्ष्य

Palamu: बेतला नेशनल पार्क स्थित सभागार में पलामू टाइगर फाउंडेशन (PTR) की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की. इस दौरान पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्तों सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद रहे.

आय-व्यय और आगामी योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में बीते वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उसकी समीक्षा की गई. साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित योजनाओं और कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

वाटरशेड और ग्रासलैंड विकास को मिलेगा बढ़ावा

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व के कोर सेक्टर में वाटरशेड प्रबंधन और ग्रासलैंड विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बजट आवंटन बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है. इन योजनाओं से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

ग्रामीणों की आजीविका सशक्त करने पर फोकस

मंत्री ने कहा कि रिजर्व क्षेत्र से जुड़े स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. वन क्षेत्र के संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के आर्थिक विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है.

छह महीने में पूरा होगा पुनर्वास प्रक्रिया का निपटारा

मंत्री ने जानकारी दी कि पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के पुनर्वास से जुड़े मामलों को अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे संरक्षण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है.

ग्रासलैंड विकास से बढ़ेगी वन्यजीवों की संख्या

उन्होंने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व का भविष्य बेहतर है. आने वाले समय में ग्रासलैंड के समुचित विकास से वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि होगी और पर्यटकों को बाघों के दर्शन की संभावना भी बढ़ेगी.

READ ALSO: फील्ड वर्कर परीक्षा पर उठे सवाल, संथाली अभ्यर्थियों ने JSSC से लगाई न्याय की गुहार

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *