पलामू: हुसैनाबाद में ओवरलोड गिट्टी वाहनों से खतरा बढ़ा, ओवरब्रिज पर फैली गिट्टी से राहगीर परेशान

      Palamu : जिला के हुसैनाबाद क्षेत्र में ओवरलोड गिट्टी वाहनों की आवाजाही अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी...

 

 

 

Palamu : जिला के हुसैनाबाद क्षेत्र में ओवरलोड गिट्टी वाहनों की आवाजाही अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है.

जपला रेलवे ओवरब्रिज पर फैली गिट्टी बनी परेशानी

जपला रेलवे ओवरब्रिज पर देवरी रोड की ओर ढलान में कई दिनों से गिट्टी बिखरी पड़ी है, जिससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि ओवरलोड वाहनों से लगातार सड़क पर गिट्टी गिरती रहती है, जो छोटे वाहनों, खासकर बाइक और स्कूटर चालकों के लिए फिसलन और दुर्घटना का कारण बन सकती है.

स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन अब तक न तो गिट्टी की सफाई की गई है और न ही ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया है. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

जल्द कार्रवाई की मांग

राहगीरों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी समय हादसा हो सकता है. लोगों ने मांग की है कि ओवरब्रिज पर फैली गिट्टी को तुरंत हटाया जाए और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

ALSO READ: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग बंद: केंदुआडीह में अचानक धंसी सड़क,आवागमन पूरी तरह ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *