Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने ऐसे समय में देश का नेतृत्व किया, जब देश विभाजन की पीड़ा से गुजर रहा था और सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था. आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता के सूत्र में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. उन्होंने पूरे देश में विशेषकर सृजन एवं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया. एचईसी एवं बोकारो स्टील प्लांट जैसी परियोजनाएं उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है.

ये रहे मौजूद
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सतीश पॉल मुंजनी, गुंजन सिंह, राकेश सिन्हा, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, सूर्यकांत शुक्ला, सुनीत शर्मा, राजन वर्मा, मनोज सहाय पिंकू, अख्तर अली, गजेंद्र सिंह, राकेश किरण महतो, नेली नाथन, अजय सिंह, जितेंद्र त्रिवेदी, पिंकी सिंह, अंजनी रंजन, फिरोज रिजवी, तेज प्रकाश पांडेय, जगदीश साहू, नरेंद्र लाल गोपी, उमेश चौधरी एवं रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा : बकरीद को लेकर एसपी ने किया थानों का निरीक्षण, विधि व्यवस्था की जानकारी ली
