HEC के भविष्य पर अब संसद की विशेष समिति की नजर, उद्योग मंत्री संजय यादव ने केंद्र से मांगा ठोस रोडमैप

Ranchi: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच उद्योग संबंधी...

Parliament's special committee now keeping an eye on HEC's future; Industries Minister Sanjay Yadav seeks a concrete roadmap from the Centre.

Ranchi: आर्थिक तंगी से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के बीच उद्योग संबंधी संसद की छह सदस्यीय विशेष समिति रांची पहुंची. समिति के दौरे को HEC के पुनरुद्धार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है. इस दौरान राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के समक्ष HEC से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया. मंत्री ने केंद्र से अपील की कि HEC की स्थिति को केवल बैठकों और समीक्षा तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि कंपनी को संकट से बाहर निकालने के लिए ठोस निर्णय लिया जाए. उन्होंने कहा कि लंबे समय से केंद्र के अधिकारी रांची आकर HEC की स्थिति पर चर्चा करते रहे हैं, लेकिन इन बैठकों का कोई स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आया.

इस बार सिर्फ बैठक नहीं, फैसला भी हो

संजय प्रसाद यादव ने कहा कि HEC झारखंड ही नहीं, बल्कि देश की औद्योगिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है. ऐसे में इसके भविष्य को लेकर गंभीरता से निर्णय लेने की जरूरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि रांची पहुंची संसदीय समिति HEC की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार के सामने प्रभावी सुझाव रखेगी. राज्य सरकार की ओर से भी HEC के पुनरुद्धार के लिए हरसंभव सहयोग का संकेत दिया गया.

यह भी पढ़ें: नेशनल रेसलिंग ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अफीम तस्करी में गिरफ्तार: रांची पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया झारखंड

पुनर्जीवन के लिए ठोस पहल की उम्मीद

उद्योग मंत्री ने कहा कि इस बार समिति के दौरे से HEC को लेकर सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद है. उन्होंने आग्रह किया कि समिति कंपनी के पुनरुद्धार को लेकर केंद्र सरकार को स्पष्ट और व्यावहारिक कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *