Click Here
Click Here

मोहर्रम को लेकर कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक, तय रूट पर जुलूस निकालने पर जोर

Koderma: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोडरमा थाना परिसर में शांति...

मोहर्रम को लेकर कोडरमा थाना में शांति समिति की बैठक

Koderma: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोडरमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भाग लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की.

प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी मौजूद रहे. उनके साथ नगर अध्यक्ष साजिद हुसैन, कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से मोहर्रम कमेटी के सदस्यों को निर्धारित रूट के अनुसार ही ताजिया जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि सभी आयोजक आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें.

add1

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

अधिकारियों ने जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. साथ ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी समुदायों के सहयोग की अपेक्षा जताई. वहीं मोहर्रम कमेटी के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की.

ALSO READ: झारखंड के जेलों में पारा डॉक्टर की भर्ती परीक्षा 10 जुलाई को, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *