Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा: 27.998 किलो गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख नकद बरामद

Simdega: जलडेगा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

simdega ganja news

Simdega: जलडेगा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा की गई. एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि 14 अप्रैल 2026 को बांसजोर ओपी क्षेत्र में एक कार से 27.998 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जबकि गांजा सप्लायर अशीष साह उर्फ अशीष साव फरार चल रहा था. इस संबंध में बांसजोर ओपी कांड संख्या 27/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

फरार आरोपी गिरफ्तार 

गुप्त सूचना के आधार पर 24 जून 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अशीष साह उर्फ अशीष साव को जलडेगा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से गांजा बिक्री से अर्जित 2 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक एटीएम कार्ड, एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (पंजीयन संख्या JH15AA-5347) तथा एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी अशीष साह उर्फ अशीष साव, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का निवासी है. पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापामारी दल में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक जलडेगा अंचल तथा बांसजोर ओपी और जलडेगा थाना के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

AlsoRead:BREAKING : बोकारो लापता युवती केस : CID द्वारा बरामद कंकाल पुष्पा के दांत से हुआ DNA का मिलान, कोर्ट ने पूछा पुलिस लापरवाह अधिकारियों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *