GUMLA: गुमला जिला मुख्यालय में बीते दो दिनों से बारिश का माहौल बनने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही थी, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी. लेकिन आज दोपहर 2:00 बजे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आसमान में काले बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश शुरू हो गई है, जिससे मौसम थोड़ा सुहाना बनकर नजर आ रहा है. इस तरह के माहौल से गुमला के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना बनी हुई है.
पशु-पक्षियों को भी मिली राहत
भीषण गर्मी होने के कारण पशु-पक्षियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में हल्की बारिश होने के बाद पशु-पक्षी भी काफी राहत महसूस कर पाएंगे.
जिला मुख्यालय में बारिश को लेकर परेशानी
ऐसे तो गुमला के आसपास के इलाके में दो दिनों के अंदर कई स्थान पर बारिश हुई है, लेकिन जिला मुख्यालय में बारिश नहीं हो पाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार गुमला में करीब 3 दिनों से बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बारिश नहीं हो पा रही थी. लेकिन अभी हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि इस बार की गर्मी अप्रैल महीने में ही लोगों के लिए काफी असहनीय हो गई है. ऐसे में लोग लगातार बारिश की कामना करते हुए नजर आ रहे थे.
मौसम परिवर्तन पर स्थानीय लोगों की राय
स्थानीय जानकारी अजय किशोर पांडे की माने तो गुमला झारखंड में एक ऐसे जिले के रूप में चिन्हित हुआ करता था जहां भीषण गर्मी के बाद अच्छी बारिश होती थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा टूटती जा रही है, जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.
ALSO READ: लोहरदगा में बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत
गुमला की पहचान और बदलता मौसम
गुमला को झारखंड का शिमला भी कहा जाता था, लेकिन यह उदाहरण अब धीरे-धीरे समाप्त होने की स्थिति में है. गुमला चारों तरफ से पहाड़, पर्वतों और जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है, इसके बावजूद यहां की भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है.
चिंता और पर्यावरण पर सवाल
लोगों का स्पष्ट मानना है कि गुमला के मौसम में हो रहा यह बदलाव सही संकेत नहीं है. इसके लिए चिंता करने की आवश्यकता है कि आखिरकार मौसम में इस तरह का नकारात्मक बदलाव क्यों हो रहा है.
