Khunti : खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया. साथ ही सायको थाना का निरीक्षण भी किया. इस दौरान एसपी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली एवं समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित. दौरे के क्रम में एसपी ने स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आमजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें : झारखंड: पीड़ित मुआवजा योजना के लिए 25 करोड़ रुपये जारी, जिलों को जल्द मिलेगा फंड
कानून व्यवस्था बनाए रखने पर एसपी का जोर
इसके बाद एसपी ने सायको थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति, आगंतुक पंजी और मालखाना का बारीकी से अवलोकन किया. एसपी ने थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : SC ने खारिज की AIMS की अपील, कहा-नाबालिग को किसी अनचाही प्रेग्नेंसी को पूरे समय तक जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता
