CM हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू का हालचाल जानने पहुंचे फूलकांत झा, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ हैं. आज उनके स्वास्थ्य की जानकारी...

Congress leader Phulkant Jha
गुरुचरण किस्कू के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकांत झा व अन्य

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू पिछले करीब 15 दिनों से अस्वस्थ हैं. आज उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं PDS संघ के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष फूलकांत झा चांडिल स्थित उनके आवास पहुंचे. फूलकांत झा ने गुरुचरण किस्कू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा.

करीब 40 वर्षों से पारिवारिक संबंध

मुलाकात के बाद फूलकांत झा ने बताया, कि उनके परिवार और गुरुचरण किस्कू के परिवार के बीच करीब 40 वर्षों से आत्मीय और पारिवारिक संबंध हैं. इसी पुराने रिश्ते और स्नेह के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उनका हाल जानने चांडिल पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि गुरुचरण किस्कू का परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है और वे ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं. वहीं, गुरुचरण किस्कू के स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों में भी चिंता बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: NewsWave की खबर का असर: पंचायत सचिवालय छोड़ घर-घर पहुंचे BLO, मतदाताओं का किया सत्यापन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *