पिकनिक की खुशी मातम में बदली, तिलैया डैम में डूबने से इंजीनियर की मौत

Koderma: जिले के तिलैया डैम जलाशय स्थित डीयर पार्क में शुक्रवार शाम एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की...

Koderma: जिले के तिलैया डैम जलाशय स्थित डीयर पार्क में शुक्रवार शाम एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहार के बोधगया निवासी 33 वर्षीय अविनाश कुमार, पिता सुखदेव शर्मा, के रूप में हुई है.

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अविनाश कुमार अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ तिलैया डैम पिकनिक मनाने आया था. इस दौरान अविनाश सहित तीन युवक जलाशय में स्नान करने उतरे. कुछ देर बाद दो युवक नहाकर जलाशय से बाहर निकल आए, जबकि अविनाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

बचाने की कोशिश रही नाकाम

अविनाश के साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद उसे जलाशय से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

निजी कंपनी में था इंजीनियर

बताया जा रहा है कि मृतक अविनाश कुमार एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजन तिलैया डैम ओपी पहुंच गए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई. डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजने की तैयारी की जा रही थी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *