Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग की मुख्य सड़क पर मलबे का ढेर, रोज जाम और हादसे का बढ़ रहा खतरा

हजारीबाग: शहर में सरकारी लापरवाही का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है. कचहरी से...

हजारीबाग: शहर में सरकारी लापरवाही का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है. कचहरी से आनंद चौक जाने वाली सड़क और जिला स्कूल से होकर विमेंस कॉलेज जाने वाली सड़क पर इन दिनों मलबे का ढेर लगा हुआ है. यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक मानी जाती है, लेकिन बदइंतजामी के कारण यहां लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है. इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, वहीं सरहुल और रामनवमी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. ऐसे समय में शहर की मुख्य सड़क का खराब हाल लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. करीब एक महीने पहले नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद इस सड़क पर नाली निर्माण का काम शुरू किया गया था. इसके लिए सड़क के बीच दो जगहों को काटकर पुलिया बनाने का काम किया गया. अब निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर पड़ा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है.

जाम और हादसे का बढ़ा खतरा
सड़क के दोनों किनारों पर मलबा जमा होने से सड़क काफी संकरी हो गई है. इसके कारण रोज जाम की स्थिति बन रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार ने काम तो कर दिया, लेकिन मलबा हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की. मलबे के कारण यहां दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है. खासकर बाइक चालकों को काफी दिक्कत हो रही है और कई बार लोग फिसलकर गिर भी जा रहे हैं. सड़क संकरी होने से थोड़ी सी भी भीड़ होने पर लंबा जाम लग जाता है. इससे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. हैरानी की बात यह है कि यह सड़क कचहरी परिसर से होकर गुजरती है और इसी रास्ते से रोज वकील, पुलिस अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी भी आते-जाते हैं. इसके बावजूद सड़क पर पड़े मलबे की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर सड़क को साफ और सुरक्षित बनाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *