Click Here
Click Here
Click Here

गैस सिलेंडर को लेकर हजारीबाग में बढ़ी अफरा-तफरी, एजेंसियों पर लगी लंबी कतार

हजारीबाग: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने और समय पर होम डिलीवरी नहीं मिलने के कारण हजारीबाग में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी...

lpg
lpg

हजारीबाग: घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने और समय पर होम डिलीवरी नहीं मिलने के कारण हजारीबाग में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर की कई गैस एजेंसियों पर इन दिनों लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, गैस खत्म होने की अफवाह भी तेजी से फैल रही है. इस कारण लोग घबराकर सीधे गैस एजेंसियों पहुंच रहे हैं और जल्दी से जल्दी सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं.
कई उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी की सुविधा सही तरीके से नहीं मिल रही है. ऐसे में उन्हें खुद एजेंसी जाकर गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है, जिससे एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है.

इधर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है.माना जा रहा है कि इस तरह के वैश्विक हालात का असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिससे ऊर्जा बाजार भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और नियम के अनुसार गैस की बुकिंग करें.
फिलहाल अफवाह और डिलीवरी में देरी के कारण शहर की कई गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *