Saraikela : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन झारखंड की नई राज्य कार्यकारिणी गठित हुई. जिसमें पिंकी मंडल अध्यक्ष, अमित मोदक राज्य सचिव निर्वाचित हुए. इसके साथ ही चेयरमैन सुनील सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह समेत अन्य को पदभार दिया गया. नयी कार्यकारिणी का गठन साल 2026 से 2029 के लिये किया गया है. बैठक का आयोजन गम्हरिया स्थित अरुणोदय क्लब सभागार हुआ. इस दौरान राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार एवं राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त उमेश कश्यप मौजूद रहे.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पिंकी मंडल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण का संगठन है. हमारा लक्ष्य झारखंड के हर जिले, स्कूल और कॉलेज तक स्काउट गाइड आंदोलन को पहुंचाना है. युवाओं में नेतृत्व, आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा के संस्कार विकसित किए जाएंगे.
बैठक में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, पलामू समेत 18 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

ALSO READ : 17 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोज की गुहार
