Jamtara : भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक शनिवार को सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नगर प्रभारी श्रीमती संजू देवी उपस्थित रहीं, बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संजू देवी ने कहा कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

जामताड़ा नगर भाजपा की द्वितीय मासिक बैठक सम्पन्न
नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि जामताड़ा नगर की यह द्वितीय मासिक बैठक है, जिसमें नगर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण करेंगे. साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई. जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि बैठक में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. इसके अलावा झारखंड में होने वाले SIR कार्यक्रम एवं BLO-2 के प्रशिक्षण को लेकर भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल एवं सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, विनोद चौबे, राकेश रवानी, ज्योति देवी, ललिता मंडल, ब्रजेश राउत, सपन महतो, सुप्रकाश चौधरी, मिथुन गुप्ता एवं मिथिलेश बर्मन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 ओवरलोड वाहन जब्त
