Giridih: जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 13 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया.


विभिन्न थाना क्षेत्रों से 13 वाहन जब्त
जांच के दौरान बगोदर थाना क्षेत्र से 10 वाहन, निमियाघाट थाना क्षेत्र से 2 वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र से 1 वाहन ओवरलोड पाए गए. सभी वाहनों को नियमों के उल्लंघन के आरोप में जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
दस्तावेजों की भी हुई जांच
अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहनों की भार क्षमता की जांच के साथ-साथ आवश्यक परिवहन दस्तावेजों का भी सत्यापन किया. जांच में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
ALSO READ : अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का निर्देश
ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए खतरा : डीटीओ
जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
नियमों का पालन करने की अपील
परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों और चालकों से निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने तथा सभी परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन का कहना है कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे.
ALSO READ : राज्यसभा की रेस: सीएम आवास पर जेएमएम का महामंथन, बीजेपी दफ्तर में गौरव वल्लभ के सरप्राइज ने बढ़ाई धड़कनें
