Click Here

भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, पूर्व मंत्री के बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज कराया था मामला

Chatra: भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सदर थाना की पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले...

Chatra: भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सदर थाना की पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगवां मुहल्ला निवासी और भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता के पुत्र मुकेश कुमार भोगता ने एक नवंबर 2024 को सदर थाना में काली यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि काली यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके तथा उनके पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 338/24 के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित भारतीय कानून की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, घरों में घुसकर धान-चावल गटक रहा, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *