शहरी जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी की कोशिश नाकाम, दो आरोपी ट्रक सहित गिरफ्तार

Simdega : शहर में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रखे गए पाइपों की चोरी की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते...

Simdega : शहर में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत रखे गए पाइपों की चोरी की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को दो ट्रकों के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि भुड़ूटोली इलाके में जलापूर्ति योजना के लिए रखे गए करीब 123 पाइपों की चोरी की योजना बनाई जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गई.

दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रक व नकद बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से विशाल कुमार और नितेश कुमार अग्रवाल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दो ट्रकों के साथ पाइप चोरी की नीयत से वहां पहुंचे थे. उन्होंने यह भी बताया कि बोकारो निवासी रोशन कुमार ने उन्हें पैसे देकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे रोशन कुमार की तलाश में जुटी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं.

Also Read : JMM का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर: मंत्री योगेंद्र महतो-विनोद पांडेय पहुंचे, SIR को लेकर बूथ पर सजग रहने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *