Click Here
Click Here

मनरेगा योजना को लेकर सियासी पारा हाई, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगाया लूट का गंभीर आरोप

Ranchi: झारखंड में मनरेगा योजना (अब विकसित भारत जी राम जी योजना) को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

Ranchi: झारखंड में मनरेगा योजना (अब विकसित भारत जी राम जी योजना) को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि सरकार की ढुलमुल नीतियों के कारण यह योजना अब गरीबों के हक पर डाका डालने और भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है. कोडरमा से लेकर साहेबगंज तक सामने आए फर्जीवाड़े के मामलों का जिक्र करते हुए साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में अधिकारियों की मिलीभगत से मुर्दों और जेल में बंद कैदियों के नाम पर भी पैसों की निकासी की जा रही है, जो सरकारी तंत्र की विफलता को दर्शाता है.

ये लगाए आरोप

• मास्टर रोल और एमबी में हेराफेरी कर सरकारी खजाने की लूट.
• मृत व्यक्तियों और पूर्व अधिकारियों को भी कागजों पर मजदूर दिखाकर भुगतान.
• केंद्र की पारदर्शिता वाली ‘जी राम जी योजना’ के नाम पर राज्य सरकार के विरोध को बताया विकास विरोधी.
• केवल दिखावे की कार्रवाई के बजाय भ्रष्टाचारियों में डर पैदा करने की जरूरत.

add1

यह भी पढ़ें: गुमला : सुदूरवर्ती इलाके में विकास पहुंचाने को लेकर सक्रिय हुए डीसी दिलेश्वर महतो, उपायुक्त ने किया क्षेत्र भ्रमण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *