Click Here
Click Here
Click Here

ट्रेजरी और छात्रवृत्ति मुद्दे पर सियासत तेज, JMM नेता का BJP पर हमला

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा...

Palamu: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि विधायक तिवारी भाजपा सरकार के पुराने पापों का बोझ हेमंत सोरेन सरकार पर डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं.

ट्रेजरी घोटाले को लेकर जवाब

सिन्हा ने कहा कि जिस ट्रेजरी घोटाले का शोर मचाया जा रहा है, वह रघुवर दास सरकार के समय का है, जिसे वर्तमान सरकार ने उजागर किया है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद 130 करोड़ के घोटाले के आरोपी भानु प्रताप शाही जैसे नेता भाजपा की शरण में बैठे हैं और 4000 करोड़ के घोटालेबाज मधुकोड़ा भी अब भाजपा के साथ हैं. भाजपा ने पूरे देश के घोटालेबाजों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना ली है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड के नगर निकायों में खजाने की आस: निजी और सरकारी संपत्तियों से 255 करोड़ वसूलने का लक्ष्य, एक लाख से अधिक आवेदन पेंडिंग

छात्रवृत्ति मामले पर सफाई

छात्रवृत्ति के मुद्दे पर सफाई देते हुए सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार से अंशदान न मिलने के कारण ओबीसी छात्रों को पैसा मिलने में देरी हुई थी. राज्य सरकार ने नियमावली में संशोधन कर फंड आवंटित कर दिया है और एक सप्ताह के भीतर छात्रों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा.

नियमावली और आरक्षण पर बयान

उन्होंने आगे कहा कि विधायक तिवारी 2016 की नियमावली की वकालत इसलिए कर रहे हैं, ताकि बाहरी राज्यों के लोग झारखंडियों का हक छीन सकें, लेकिन ‘अबुआ सरकार’ आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की नियत पर सवाल उठाए और कहा कि जो लोग गंभीर अपराधियों की रिहाई पर खुशियां मनाते हैं, उन्हें महिला अधिकारों पर बात करने का कोई नैतिक हक नहीं है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *