Simdega: भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में किया गया. प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उन्होंने देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के प्रयास विषय पर मार्गदर्शन किया.
सांसद आदित्य साहु ने गरीब कल्याण योजना की दी जानकारी
चौथे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिलाएं एवं युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बॉक्साइट ट्रक घर में घुसा, ग्रामीण की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
