हुसैनाबाद शहरी स्वास्थ्य केंद्र में दो दिनों से बिजली गुल, मरीज परेशान

Palamu: हुसैनाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी...

Palamu: हुसैनाबाद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इलाज और जांच प्रभावित

बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति के लिए लगे तार में खराबी आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. बिजली नहीं रहने से दिन के समय मरीजों के इलाज और जांच कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

Also Read: न्यूज वेव की खबर का असर: रेलवे ने रांची-मुरी रेलवे लाइन पर पेड़ गिरने की खबर का लिया संज्ञान, कहा- ‘संबंधित अधिकारियों को किया जा रहा सूचित’

रात में बढ़ी परेशानी

वहीं रात के समय स्वास्थ्य केंद्र में अंधेरा रहने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

जल्द बहाली की मांग

अस्पताल आने वाले मरीजों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *