प्रह्लाद जोशी ने पद भार ग्रहण किया, PM के प्रति किया आभार व्यक्त

NewsWave Desk : पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा...

प्रह्लाद जोशी

NewsWave Desk : पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके साथ ही प्रह्लाद जोशी ने पद भार ग्रहण कर लिया है. इसके साथ ही प्रह्लाद जोशी अपने पूर्व मंत्रालयों का भी कार्य भार संभालेंगे. बीते शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया. जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर 25 जुलाई 2026 को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया था. प्रह्लाद जोशी ने रविवार को एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभाला. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है.

2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुए शमिल

प्रह्लाद जोशी 30 मई 2019 को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनें. 2019 में मोदी सरकार दूसरी बार सत्ता में आयी थी. इस दौरान जोशी को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया. बाद में उन्होंने कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली.फिलहाल प्रह्लाद जोशी मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई.

 

ALSO READ : PM-सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 300 यूनिट फ्री बिजली भी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *