गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, प्रधान जिला जज ने की समीक्षा बैठक

GUMLA: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल, प्रभावी और जनमुखी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रधान...

GUMLA: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल, प्रभावी और जनमुखी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रभार ग्रहण करने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला Ajit Kumar Singh की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय गुमला में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में न्यायिक पदाधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अधिवक्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक के दौरान Ajit Kumar Singh ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को सुलभ और कम खर्च में न्याय दिलाने का एक प्रभावी माध्यम है. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि आपसी सहमति से निपटाए जा सकने वाले मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए.

इन बातों पर दिया जोर

उन्होंने प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों की पहचान कर उनके निष्पादन के लिए सक्रिय पहल करने पर भी जोर दिया. वहीं मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों में पक्षकारों और अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निपटारा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा Jharkhand State Legal Services Authority द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत जिले में प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, एलएडीसी, स्थायी लोक अदालत के सदस्य, पैनल लॉयर और मेडिएटर समेत कई लोग मौजूद रहे. यह एलईडी वैन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएगी.

ALSO READ: झारखंड महिला कांग्रेस का धरना स्थगित, पोस्टकार्ड अभियान रहेगा जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *