Click Here
Click Here
Click Here

​Palamu : जेएमएम की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेदारी

​Palamu : मेदिनीनगर परिसदन भवन में बुधवार को जेएमएम की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने...

​Palamu : मेदिनीनगर परिसदन भवन में बुधवार को जेएमएम की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी ने की. इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के साथ साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया.

कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रहे

इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए मतदाता सूची के शुद्धिकरण और नए नाम जोड़ने की बारीकियों से अवगत कराया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सन्नू सिद्दीकी ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की नींव सही और पूर्ण मतदाता सूची पर टिकी होती है. इसलिए पार्टी का संकल्प है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सूची से वंचित न रहे. संगठन की मजबूती और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसी क्रम में विभिन्न प्रखंडों के सक्रिय कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कौन-कौन रहे मौजूद 

मौके पर पिपरा प्रखंड से राजन सिंह, सौरभ सिंह, विश्वनाथ सिंह, सागर सिंह, शिव और राकेश रंजन को जिम्मेदारी दी गई. वहीं हरिहरगंज प्रखंड से अमित सिंह, कमलेश सिंह, दुर्गा मुंडा, रामाशीष यादव, अक्षय कुमार, लक्ष्मण मेहता, नरेश यादव एवं प्रहलाद सिंह को इस अभियान से जोड़ा गया. इसके अलावा हैदरनगर प्रखंड से विवेकानंद सिंह, परवेज आलम, अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार और दिनेश जैसे नेताओं को मतदाता पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने का दायित्व सौंपा गया है.

 

ALSO READ : झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 जारी: आर्ट्स में 96.14%, कॉमर्स 93.37% और साइंस 82.92% रहा पास प्रतिशत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *