Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में सियासी तापमान बढ़ाने की तैयारी: भाजपा की नई टीम एक्शन मोड में, आंदोलन और संगठन विस्तार का ब्लूप्रिंट तैयार

RANCHI: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों...

RANCHI: रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे.

बैठक की शुरुआत नव पदाधिकारियों के स्वागत और अभिनंदन से हुई. प्रदेश नेतृत्व ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

जिम्मेदारी का संदेश और 2029 का लक्ष्य

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि यह पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि सभी को टीम भावना के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगा.

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में गांव, गरीब, किसान, दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हुआ है. वहीं राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता वर्तमान व्यवस्था से निराश है.

साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार के कथित “काले कारनामों” को जनता तक पहुंचाएं और 2029 में झारखंड में डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लें.

हेमंत सरकार पर विपक्ष का हमला

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है और जनहित के कार्य नहीं हो रहे हैं. उन्होंने इसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार देते हुए नवगठित टीम को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया.

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्देश

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर है. उन्होंने सभी से लगातार क्षेत्रीय दौरे करने और जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाने को कहा.

आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि बैठक में राजनीतिक हालात और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि—

• 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती संगठन स्तर पर मनाई जाएगी.

• 17 अप्रैल को बिजली कटौती, बढ़े हुए दर और बिल की गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में जोरदार प्रदर्शन होगा.

• इसके बाद पानी के मुद्दे पर भी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है.

• साथ ही पार्टी के स्थापना दिवस और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई.

ALSO READ:रांची में अवैध वसूली के खिलाफ ऑटो चालक एकजुट, कल 2 घंटे परिचालन प्रभावित रहने की संभावना

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *