Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

राहुल सिंह गैंग के कटप्पा ने सदर थाना से जुड़े केस में मांगी बेल

Ranchi: राहुल सिंह गैंग के सदस्य और राहुल सिंह को व्यापारियों के नंबर उपलब्ध कराने के आरोपी अश्वनी पर्वता उर्फ कटप्पा को...

Ranchi: राहुल सिंह गैंग के सदस्य और राहुल सिंह को व्यापारियों के नंबर उपलब्ध कराने के आरोपी अश्वनी पर्वता उर्फ कटप्पा को एक और केस में आरोपी बनाया गया है. जिस नए केस में कटप्पा को आरोपी बनाया गया है, उसका कांड संख्या 49/2026 है. यह मामला रांची के सदर थाना में दर्ज किया गया है. इस केस में भी कटप्पा ने रांची सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है.

Also Read: अटूट हौसले के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन ने दिखाई ताकत, जीत का बुलंद दावा

कोर्ट में लगाई बेल की गुहार

कटप्पा को रांची पुलिस ने इसी वर्ष रांची के जगन्नाथपुर इलाके से गिरफ्तार किया था. जिस मामले में उसने जमानत याचिका दायर की है, वह रंगदारी के लिए धमकी देने और गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा मामला है. अब तक कटप्पा की संलिप्तता राहुल सिंह गैंग से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में सामने आ चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *