Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

डेढ़ वर्ष से भुगतान नहीं मिलने पर रेलवे ठेकेदार ने महाप्रबंधक से लगाई गुहार

Chaibasa: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में वाहन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार अमित कुमार पासवान ने करीब 1 वर्ष 7 माह...

Chaibasa: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में वाहन आपूर्ति करने वाले ठेकेदार अमित कुमार पासवान ने करीब 1 वर्ष 7 माह से लंबित भुगतान को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर बकाया राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है. रांची निवासी अमित कुमार पासवान ने 24 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र में बताया है कि उन्होंने जीईएम (GeM) पोर्टल के माध्यम से रेलवे के लिए कैब एवं टैक्सी हायरिंग सेवा का कार्य लिया था.

ठेकेदार के अनुसार अनुबंध के तहत उन्होंने वाहन उपलब्ध कराया था, लेकिन एक माह सेवा देने के बाद संबंधित विभाग द्वारा ऐसे वाहन की मांग की गई, जिसका उल्लेख मूल जीईएम आदेश में नहीं था. इसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और अनुबंध भी समाप्त हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने वाहन सेवा का उपयोग किया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है.

डिजिटल स्वीकृति के बावजूद भुगतान लंबित

पत्र में कहा गया है कि जीईएम इनवॉइस और एसडीएसी से जुड़े दस्तावेज संबंधित अधिकारी द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ स्वीकार किए जा चुके हैं. इसके बावजूद भुगतान लंबित है. अमित कुमार पासवान ने रेलवे प्रशासन से बकाया राशि का भुगतान ब्याज सहित करने की मांग की है.

आर्थिक और मानसिक परेशानी का दावा

ठेकेदार का कहना है कि भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही भुगतान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं. उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि दक्षिण पूर्व रेलवे के डीआरएम और वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (Sr. DFM) को भी भेजी है तथा मामले में जल्द हस्तक्षेप की मांग की है.

फिलहाल इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. भुगतान संबंधी विवाद को लेकर अब सभी की नजर रेलवे प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है.

ALSO READ: सिमडेगा में आम की बहार, महावीर चौक से परिषदन तक सजे आम बाजार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *