नयी व्यवस्था : चक्रधरपुर में रात में होगा कचरा उठाव, तय समय में देना होगा कूड़ा

Chaibasa : स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण की दिशा में चक्रधरपुर नगर परिषद ने एक नई पहल की है. जिसके तहत...

Chaibasa : स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण की दिशा में चक्रधरपुर नगर परिषद ने एक नई पहल की है. जिसके तहत अब रात में कचरा उठाव किया जायेगा. बड़े शहरों की तर्ज पर शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब कचरा उठाव वाहन रात के समय विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पहुंचकर घर घर से कचरा संग्रह करेंगे.
नगर परिषद के अनुसार, इस नई व्यवस्था का उद्देश्य दिन के समय होने वाली यातायात बाधाओं को कम करना और शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है. रात के समय कचरा संग्रहण होने से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी और सफाई कार्य भी सुचारू रूप से होगा.

निर्धारित समय में देना है कचड़ा

रात्रि कचड़ा संग्रहण सेवा शुरू होने से शहरवासियों को निर्धारित समय पर आसानी से कचरा देने की सुविधा मिलेगी. साथ ही, कचड़े का समयबद्ध निष्पादन होने से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाएं रखने में भी मदद मिलेगी. नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कचरा संग्रहण वाहनों को ही कचड़ा दें. गीले और सूखे कचरे को अलग अलग रखकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करें. नगर परिषद का मानना है कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ चक्रधरपुर का सपना साकार हो सकेगा.

 

ALSO READ : हजारीबाग : बड़कागांव में सुश्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- सिस्टम में आओ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *