Koderma : डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया कालीमंडा के समीप बीती रात कुआं मे गिरने से एक युवती की मौत हो गई. मृतिका की पहचान अंकिता कुमारी उम्र 17 वर्ष पिता संजय मेहता के रुप मे हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अंकिता कुमारी कुआं के समीप बर्तन धो रही थी. इसी दौरान पैर फिसल गया और पत्थर से टकराकर कुआं मे जा गिरी और मौत हो गयी.
इधर आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कुआं के पास पहुंचे. परिजनों ने देखा की कुआं मे अंकिता गिर गई है. जिसके बाद आनन फानन मे युवती को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

