श्रावणी मेले के लिए रेलवे की सौगात, इतवारी–मधुपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Chakradharpur: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

Train Alert
Train Alert: 16 से 21 जुलाई तक कई ट्रेनों का बदला रूट, एक ट्रेन रद्द

Chakradharpur: श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (08895/08896) चलाने का निर्णय लिया है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल पांच फेरे लगाएगी.

प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होगी ट्रेन 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार को सुबह 4:30 बजे इतवारी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 08896 प्रत्येक रविवार को सुबह 9:00 बजे मधुपुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:50 बजे इतवारी पहुंचेगी. यह स्पेशल ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चित्तरंजन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी, जिससे छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें 4 एसी थर्ड टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य एवं 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे. यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ का सोना लोन घोटाला, पूर्व सीनियर मैनेजर समेत पांच पर केस दर्ज

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *