Click Here
Click Here
Click Here

विद्यालय की लापरवाही से 8वीं के कई छात्र परीक्षा से वंचित, एडमिट कार्ड नहीं आने से नहीं दे पाए परीक्षा

गुमला : जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के कुछ...

गुमला : जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टंगरा टोली में आठवीं कक्षा के कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गए. ग्रामीणों और छात्रों के अनुसार दुर्गा उरांव, करीना कुमारी, सुशांति कुमारी, सविता कुमारी और खुशबू कुमारी परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचे थे. लेकिन वहां पता चला कि उनका एडमिट कार्ड ही जारी नहीं हुआ है. इसके कारण वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित आठवीं की परीक्षा नहीं दे सके.

Also Read : IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर SC से सरकार को नोटिस

अभिभावकों ने लगाया स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप.
छात्रों और उनके अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि इस गलती के कारण बच्चों का एक साल बर्बाद हो गया. उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : झारखंड में सोना उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी, 12 से बढ़कर 28 किलोग्राम से अधिक हुआ उत्पादन

प्रधानाध्यापिका ने दी सफाई.
इस मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका दुर्गावती कुमारी ने बताया कि छात्रों का फॉर्म भरा गया था, लेकिन किसी कारण से वह रिजेक्ट हो गया. उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि फॉर्म क्यों रिजेक्ट हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों की परीक्षा नहीं हो पाई है, उनके लिए दोबारा परीक्षा कराने की व्यवस्था की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *