रांची: जमीन विवाद में एक नामी व्यक्ति की थी हत्या की योजना, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात, चार अपराधी गिरफ्तार

आपराधिक साजिश नाकाम मेड इन यूएसए 9 एमएम पिस्टल तथा मोबाइल बरामद Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस की मुस्तैदी ने एक संभावित...

  • आपराधिक साजिश नाकाम
  • मेड इन यूएसए 9 एमएम पिस्टल तथा मोबाइल बरामद

Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस की मुस्तैदी ने एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गंगानगर करम चौक के पास जमीन विवाद को लेकर उस क्षेत्र के एक नामी व्यक्ति की हत्या की योजना थी. अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और चार अपराधियों को विदेशी हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस तत्परता से शहर में संभावित खूनी घटना टल गई. यह जानकारी कोतवाली एएसपी निखिल राय ने प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान सुखदेव नगर थाना प्रभारी भी मौजूद थे. कोतवाली एएसपी ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की गई और अपराधियों को दबोच लिया गया.

यह भी पढ़ें: घुसपैठिए फर्जी वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा, SIR से साफ होगा पत्ता: आदित्य साहू

पुलिस को चकमा देकर भागने के प्रयास में थे आरोपी

पुलिस टीम को देखते ही चारों संदिग्ध युवक मौके से भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहदेव टिग्गा, अंकित खलखो, रवि लकड़ा और संदीप कुमार उर्फ बब्लू के रूप में हुई है. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे जांच की जा रही है.

विदेशी पिस्टल की हो रही है जांच

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से यूएसए निर्मित 9 एमएम का ऑटोमेटिक पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. राजधानी में विदेशी हथियार की बरामदगी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया और इसके पीछे किस गिरोह का नेटवर्क सक्रिय है. इस मामले में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: न्यूज वेभ एक्सक्लूसिवः कैसे दिल्ली को महसूस होगा झारखंड का दर्द? लोकसभा के 7 सत्रों में बैकफुट पर रहे झारखंड के सांसद, 483 घंटे में सिर्फ 13 घंटे 43 मिनट में ही सिमटे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *