रांची: प्रेम प्रसंग में युवक ने हाई टेंशन बिजली टावर पर चढ़कर की आत्महत्या

  Ranchi. राजधानी रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम बिरसा उरांव है...

 

Ranchi. राजधानी रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक युवक का नाम बिरसा उरांव है और उसकी उम्र 18 वर्ष है. मृतक युवक गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बिरसा उरांव का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी में प्रेमी प्रेमिका के बीच बहस हुई और युवक ने टावर पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली. घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह के समय स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली के टावर से एक शव को लटकते हुए देखा, देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बिजली विभाग के सहयोग से विद्युत आपूर्ति बंद करवाई, जिसके बाद शव को नीचे उतारा जा सका. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है. युवक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि उन परिस्थितियों का सटीक पता लगाया जा सके जिनके कारण यह दुखद निर्णय लिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *