Click Here
Click Here
Click Here

रांचीः फेसबुक पर विदेशी डॉक्टर बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया और ठग ली 5.6 लाख

Ranchi : नामकुम के सदाबहार चौक निवासी युवती को फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया और यूके से 30 हजार पाउंड...

Ranchi
फेसबुक पर दोस्ती, प्यार का नाटक और फिर ठगी

Ranchi :  नामकुम के सदाबहार चौक निवासी युवती को फेसबुक पर दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया और यूके से 30 हजार पाउंड तथा महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कस्टम, करेंसी एक्सचेंज, दस्तावेज, सिक्योरिटी और कस्टडी सहित विभिन्न बहानों से करीब 5.6 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली. मामले में युवती ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

क्या है मामला

प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले ने अपना नाम डॉ सेम चेरिस बताया और कहा कि वह यूके(इंग्लैंड) का डॉक्टर और अविवाहित है. उसके बाद वह कथित विदेशी डॉक्टर युवती से दोस्ती कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया, यूके से 30 हजार पाउंड तथा महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कस्टम, करेंसी एक्सचेंज, दस्तावेज, सिक्योरिटी और कस्टडी सहित विभिन्न बहानों से करीब 5.6 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली.

खुद को यूके का डॉक्टर और अविवाहित बताया

प्राथमिकी के अनुसार डॉक्टर ने पीड़िता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. बातचीत के दौरान उसने खुद को यूके का डॉक्टर और अविवाहित बताया तथा अपनी बेटी से भी बात कराकर विश्वास जीत लिया. इसके बाद उसने महंगा पार्सल और 30 हजार पाउंड भेजने की बात कही. बाद में एक महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताकर फोन करना शुरू किया. उसने पार्सल छुड़ाने के नाम पर पहले कार्गो चार्ज, फिर करेंसी एक्सचेंज, रेलवे चेकिंग, फर्जी दस्तावेज, सर्वे टीम, एयरपोर्ट क्लियरेंस, सिक्योरिटी गार्ड और अन्य शुल्क के नाम पर अलग-अलग कभी 45 तो कभी 55 हजार कर अलग-अलग किश्तों में 5.6 लाख रुपये जमा करा लिये. जब पीड़िता ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी. बाद में के भारत आने और मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होने का नाटक रचकर उसे छुड़ाने के नाम पर भी रुपये मांगे गये. उसके बाद युवती समझ गयी की उसके साथ ठगी हुई है.

ALSO READ: रांची: ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य पर भी FIR दर्ज

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *