रांची: अशोक नगर चोरी कांड, पुलिस ने बरामद किए लाखों के कैश और जेवर

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रांची...

रांची
पुलिस ने बरामद किए लाखों के कैश और जेवर

Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रांची पुलिस की SIT ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल गिरोह का पता लगाया और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस कोलकाता से चोरी में इस्तेमाल की गई लग्जरी जगुआर कार बरामद करने में सफल रही.

चोरी के गहने और लाखों की नकदी बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों की पत्नियों के पास से चोरी के गहने और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुलशन प्रवीन और शकीला के रूप में हुई है. इनके पास से पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठियां, हीरे के आभूषण और 17 लाख 36 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं.

CCTV और डिजिटल साक्ष्यों से हुआ खुलासा

अशोक नगर में चोरों ने निश्चित केसरी और अखिलेश पांडेय के घरों को निशाना बनाया था. घटना के बाद मामले की जांच के लिए रांची पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था. SIT ने CCTV फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से पूरे मामले की जांच की और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह तक पहुंच गई.

जगुआर कार से चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

जांच में सामने आया कि चोरों ने इस घटना में एक नीले रंग की लग्जरी जगुआर कार का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने कोलकाता से इस वाहन को बरामद कर लिया है, इसके अलावा चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और नकदी भी जब्त की गई है.

अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

पुलिस जांच में पता चला है कि यह कोई सामान्य चोरी नहीं, बल्कि एक खूंखार अंतरराज्यीय गिरोह की करतूत थी. इस गिरोह में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान, अफरोज और नवीन शर्मा के रूप में हुई है.

ALSO READ: चक्रधरपुर: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का प्रशासनिक निरीक्षण, महादेवसाल मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

मोहम्मद इरफान पर दर्ज हैं करीब 80 मामले

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद इरफान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है.उसने देश के कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. उसके खिलाफ कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे, केरल, सीतामढ़ी और जालंधर समेत कई जगहों पर मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद इरफान पर अलग-अलग राज्यों में करीब 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *