Chakradharpur: आगामी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोईलकेरा ने महादेवसाल मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लेते हुए विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की.
सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती, दो घंटे के भीतर अपहृत बरामद, तीन गिरफ्तार
