Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सैलून की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार, तमाड़ पुलिस ने छापेमारी कर 3.9 किलो गांजा किया बरामद, संचालक गिरफ्तार

Tamar: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक सैलून दुकान से...

Tamar
गिरफ्तार संचालक

Tamar: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक सैलून दुकान से करीब 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. हैरानी की बात यह है कि जिस दुकान में लोग बाल कटाने और शेविंग कराने पहुंचते थे, वहीं से कथित तौर पर मादक पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैलून संचालक तीजनाथ हजाम (44) को गिरफ्तार कर लिया है.

विशेष छापेमारी दल का किया गया गठन

पुलिस के अनुसार, 21 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि मां होटल के समीप पतरा जंगल जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक सैलून दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान दुकान से करीब 3.9 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से ही सैलून संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह बरामद गांजे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 में मामला दर्ज

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बरामद गांजे को जब्त कर तमाड़ थाना कांड संख्या-36/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई में तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो, एएसआई कुलदेव तांती एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. नशे के कारोबारियों पर तमाड़ पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: रांची: झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड-2026 में मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *