Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड-2026 में मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल संतोष गंगवार

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आगामी ‘झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस संबंध...

Governor Santosh Gangwar
राज्यपाल को समारोह का निमंत्रण देते प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आगामी ‘झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस संबंध में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई), झारखंड राज्य शाखा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें समारोह का निमंत्रण दिया.

रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होगा समारोह

यह समारोह 2 जुलाई 2026 को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में आयोजित होगा. ‘झारखंड एक्सीलेंस अवार्ड’ का आयोजन हर दो वर्ष में किया जाता है. इसका उद्देश्य समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना है. इस वर्ष शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, साहित्य, समाज सेवा, कला, संस्कृति और युवा विकास जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा. आयोजन का मकसद समाज में बेहतर काम करने वाले लोगों को पहचान देना और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है.

यह भी पढ़ें: एटीएम स्कीमिंग और कार्ड ट्रैपिंग को लेकर पुलिस ने आम लोगों से की अपील, जानें कैसे बचें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *