Ranchi : जिला के चटकपुर क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक कर्मी को सांप ने काट लिया. जानकारी के अनुसार एचबीएल संख्या 199 के जनगणना कर्मी सुभेन केरकेट्टा ड्यूटी के दौरान घर घर सर्वे कर रहे थे.
इसी दौरान अचानक झाड़ियों के पास छिपे सांप ने उन्हें काट लिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की. इसके बाद उन्हें नजदीकी स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर बताया है और निगरानी में रखा है. प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई.जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मियों में भी इस घटना के बाद दहशत है. फिलहाल स्वास्थयकर्मियों की टीम उनका इलाज कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ALSO READ : पलामू: DC के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे जा रहे पैसे, DC ने की सतर्क रहने की अपील
